आगरा: दो भाइयों ने घर में अकेली किशोरी से किया दुष्कर्म, दोनों फर्रुखाबाद के रहने वाले

आगरा : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप दो सिक्योरिटी गार्ड पर लगा है. आरोप है कि दोनों ने किशोरी को घर में अकेला पाकर दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया. किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. मामले की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी रिश्ते में भाई लगते हैं.

पुलिस ने बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं. रोजाना सुबह वह, उनकी पत्नी और बेटा काम पर चले जाते हैं. घर पर 14 साल की बेटी रहती है. पिता ने सिकंदरा थाना पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनकी बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेकर लौट रही थी. तभी बाइक सवार दो युवक शैलेंद्र और योगेंद्र आए. दोनों भाई सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों ने बेटियों को रोका और पिता से पहचान बताकर घर चलने की बात कही. इसके बाद आरोपी दोनों बेटियों को घर ले आए. इस दौरान आरोपियों ने बेटी से पानी मांगा.बेटी जब घर में पानी लेने गई तो दोनों आरोपी मकान में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया. उनका आरोप है कि दोनों ने मकान में शराब पी. इसके बाद दोनों ने बेटी के साथ गंदा काम किया. बेटी बमुश्किल उनके चंगुल से निकली तो उसने शोर मचा दिया. जिस पर आस-पास के लोग जमा हो गए. इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. दोनों की पिटाई की और पूरे मामले की सूचना दी. सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस आरोपियों को सिकंदरा थाना पर ले आई. इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार ने बताया कि आरोपित सगे भाई हैं। वह गांव पखना थाना मिढाकुर जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। सिकंदरा क्षेत्र स्थित तोमर सिक्योरिटी एजेंसी में दो वर्ष से गार्ड हैं। सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास किराए पर रहते थे। आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज, किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *