अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर सभी दलों के नेताओं ने श्रद्धासुमन किये अर्पित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मंडी रोड स्थित भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत के कार्यालय पर शनिवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत एवं भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर एनडीए गठबन्धन के सभी नेता विकास राजपूत के कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर मंथन सिंह, जिला महासचिव ठाकुर प्रदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष कीर्तिवर्धन, अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत कटियार, ठाकुर दीपक सिंह, यश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, विकास पाठक, भगवान सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अतुल बाथम, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, सहित कई गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सम्मलित होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। समाजसेवी विकास राजपूत ने कहा महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा और सुशासन का अद्वितीय उदाहरण है। वे नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं और उनके कार्य आज भी हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं। सभी वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, नारी गरिमा और जनसेवा के पथ पर चलने का संकल्प दोहराया।
अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा और सुशासन का अद्वितीय उदाहरण: विकास राजपूत
