फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जनपद प्रवास के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने काली नदी पुल खुदागंज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कमालगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सील चंद्र वर्मा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने एक महिला के रूप में न्याय प्रिय शासन देकर भारतीय समाज को एक नया संदेश दिया है। रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत के एक छोटे से राज्य मालवा की रानी थी, लेकिन उनके ऐतिहासिक फैसलों ने भारतीय इतिहास में एक अमित छाप छोड़ी है। भाजपा उनके आदर्शों के रास्ते पर चलकर एक क्षमता मूलक समाज की स्थापना कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था एक नजीर बनकर पेश हुई है। पिछली सरकारों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा को कुचलने का काम किया था। हमारी सरकार उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य में सुशासन स्थापित कर रही है। महिला सशक्तिकरण के रूप में राज्य की सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में योगी सरकार की अस्तित्व में आने के बाद महिलाओं की इज्जत और आबरू से खेलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा रही है।
सांसद मुकेश राजपूत, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, कार्यक्रम की आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं पूर्व मंत्री सतीश पाल ने विचार व्यक्त किये। संचालन डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ0 रजनी सरीन, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक डॉ0 सुरभि, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, हिमांशु गुप्ता, रूपेश गुप्ता, दिनेश कटियार, कुलदीप गंगवार, श्वेता दुबे, बबिता पाठक, किरन सिंह, गुंजा जैन, रचना अवस्थी, संदीप शाक्य, मुकेश राठौर, विमल कटियार, धीरेन्द्र वर्मा, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, अश्नील दिवाकर, अंकित गुप्ता, अमन अवस्थी, अभिषेक बाजपेयी, अतुल गंगवार, आदित्य मिश्रा, पवन विश्वास गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
अहिल्याबाई ने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन किया न्यौछावर: भूपेन्द्र चौधरी
