बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंची शेख हसीना को रिसीव करने के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शेख हसीना और डोभाल के बीच लंबी बातचीत हुई। हालांकि, बातचीत के बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। शेख हसीना का विमान लगभग साढ़े पांच बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर नजर आया। इससे पहले ही स्टेशन के आसपास सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया था। शेख हसीना के आने से थोड़ी देर पहले ही अजीत डोभाल वायुसेना के अधिकारियों के साथ एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शेख हसीना के आने से पहले ही एयरबेस पर पहुंच गए थे। लगभग दो घंटे एयरफोर्स स्टेशन पर रहे। उन्होंने एयरबेस पर शेख हसीना को रिसीव किया था, इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी हिंडन एयरबेस पर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।
National Security Adviser Ajit Doval reaches Hindon Air Base
Bangladesh PM Sheikh Hasina has landed at Hindon Air Base in Ghaziabad, in a C-130 transport aircraft. As per Bangladesh Army Chief, she has resigned as the PM and an Interim Government will run the country.
— ANI (@ANI) August 5, 2024
Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi met EAM Dr S Jaishankar on sidelines of the Monsoon session of Lok Sabha, the two discussed recent developments in Bangladesh: Congress Sources
— ANI (@ANI) August 5, 2024
ढाका में सड़कों पर उतर आए लोग
बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद ढाका में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से भारत के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर उतरीं। बांग्लादेश के सेना प्रमुख के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अंतरिम सरकार देश को चलाएगी।
#WATCH | Bangladesh: People in Dhaka take to streets, as violence erupts in the country.
Bangladesh PM Sheikh Hasina has landed at Hindon Air Base in Ghaziabad, India in a C-130 transport aircraft. As per Bangladesh Army Chief, she has resigned as the PM and an Interim… pic.twitter.com/acSOsDobOr
— ANI (@ANI) August 5, 2024
