हरदोई,समृद्धि न्यूज। सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार से 3 मैचों की सक्सेस वनडे सीरीज के अंतर्गत पहला क्रिकेट मैच खेला गया। हरदोई क्रिकेट अकादमी और अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। कोमल की शानदार गेंदबाजी से अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट से जीत दर्ज की। कोमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
टॉस हरदोई क्रिकेट अकादमी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए हरदोई क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। हरदोई क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर तथा युगांक ने 24 – 24 रन व अर्पित सिंह ने 18 रनों का योगदान किया। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कोमल सिंह 5 विकेट, राज पाल 2 विकेट, राजा व आदित्य ने 1 -1 विकेट लिया व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखिलेश अग्रवाल की टीम ने 24.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश वर्मा 40 रन ,अविरल 13 रन व राज मिश्रा ने नाबाद 11 रनों का योगदान किया। हरदोई क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्पित सिंह 4 विकेट , तेजस ने 2 विकेट व नितिन तथा हर्षित ने एक-एक विकेट लिया। सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच के मैन ऑफ द मैच कोमल सिंह रही, कोमल ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए।
कोमल की शानदार गेंदबाजी से अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी बनीं विजेता
