अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट से जीता मैच, किया सीरीज पर कब्जा

शास्वत मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में 38 रन देकर लिए 5 विकेट

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया

हरदोई,समृद्धि न्यूज। सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27नवंबर से चल रही 3 मैचों की सक्सेस वनडे क्रिकेट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को हरदोई क्रिकेट अकादमी तथा अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। टॉस हरदोई क्रिकेट अकादमी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए हरदोई क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। हरदोई क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यांश 33 रन, दिव्यांश 29 व अर्पित सिंह ने 26 रनों का योगदान किया। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शास्वत मिश्रा 5 विकेट,राजा,आदित्य, कुशाग्र व कोमल सिंह ने 1 – 1 विकेट लिया व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 29.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर यह सीरीज अपने नाम की।
अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश वर्मा ने नाबाद 45 रन , राज मिश्रा नाबाद 31 रन व अश्मित ने 25 रनों का योगदान किया। वहीं हरदोई क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर व हर्षित ने दो – दो विकेट, अर्पित तथा तेजस ने एक-एक विकेट लिया। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने शानदार चार विकेट से जीत दर्ज की। सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मैच के मैन ऑफ द मैच शास्वत मिश्रा रहे, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट लिए तथा बल्लेबाजी करते हुए 13 रनों का योगदान किया। सीरीज का तीसरा एवं अंतिम मैच 2 दिसंबर को खेला जायेगा। मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा तथा अरुणेश वर्मा ने की तथा स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *