जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को बादल फट गया। सेरी रामबन के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बादल फटने के कारण रामबन जिले में चंबा सेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के चंबा सेरी इलाके में भूस्खलन के बाद शुक्रवार दोपहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात को रोका गया है। अचानक भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
