फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। नगर क्षेत्र के अल्लाह नगर बढ़पुर निवासी कान्ती देवी पत्नी सरवन ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष, उनके पति, अधिशासी अधिकारी सहित थाना कादरीगेट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पुश्तैनी तालाब में मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें लगातार परेशान व प्रताड़ित कर रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार बढ़पुर मंदिर के पीछे स्थित तालाब व उससे संबंधित भूमि उनके पूर्वज कल्लू पुत्र खेमकर के नाम से चली आ रही है, जिसका गाटा संख्या 679, 701 व 731 है। वर्तमान में यह भूमि उनके पति सरवन के नाम दर्ज है। इसी तालाब में वे लगभग 5 लाख रुपये तक का मछली पालन करती हैं।
कान्ती देवी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका फर्रुखाबाद की चेयरमैन वत्सला अग्रवाल, उनके पति पूर्व मनोज अग्रवाल एवं ईओ विनोद शुक्ला उन्हें बेवजह परेशान करते हैं। साथ ही थाना कादरीगेट प्रभारी द्वारा गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके अलावा इंस्पेक्टर कपिल चौधरी, सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया, पिंकी पत्नी रमेश कबाड़ी तथा नगर पालिका कर्मचारी आशीष पर भी अभद्रता और अश्लील भाषा प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय के आदेशों तक स्वयं व अपने पति को झूठे मामलों में न फंसाए जाने की भी मांग की है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित महिला कांति देवी ने बताया कि उसकी जमीन पुश्तैनी जमीन है उसको सरकारी तालाब में किया जा रहा है लेकिन इसमें कई दबंग ब ईओ की मिली भगत है
जब पहली महिला को न्याय नहीं मिल प्रशासन द्वारा तो पीड़ित महिला ने मेला रामनगरिया जूना अखाड़ा पंचदस नाम अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज के दरबार में पहुंच अपनी पीड़ा सुनाई और न्याय की गुहार लगाई
सत्य गिरी महाराज ने कहा कि अगर पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री दरबार से पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा
