दारापुर में कथित ऑडियो वायरल, प्रधान प्रतिनिधि पर लगे आरोप, जांच की उठी मांग

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर की एक ग्राम पंचायत में इन दिनों एक कथित ऑडियो वायरल होने के कारण चर्चा में है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस ऑडियो को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
वायरल ऑडियो में कथित रूप से एक महिला और प्रधान प्रतिनिधि के बीच अश्लील बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। चर्चा में 500 के लेनदेन की भी बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के बीच इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज है। कुछ लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि से जुड़े पद की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ऑडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो यह सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। महिला और प्रतिनिधि के बीच अश्लील बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ घंटे बाद महिला ने भी एक अपना वीडियो जारी किया है। जिसमें वह बिना किसी का नाम लिये यह कहते सुना जा रहा है कि मेरी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लेकमेल किया जा रहा है। इस ब्लेकमेलिंग से अब मैं तंग आ गयी हूँ। अब मैं कार्यवाही चाहती हूँ। जिससे मुझे न्याय मिल सके, लेकिन अभी तक पुलिस या किसी भी उच्च अधिकारी से लिखित शिकायत नहीं की गयी है। हमारा समाचार पत्र ऐसे ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *