नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक ने संभाला चार्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवागन्तक पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप किया जायेगा। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा पीडि़तों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
पुलिस लाइन पहुंचे पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। पत्रकारों से मुखाबित होते हुए उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ जो शासन की जीरो टॉलरेंस नीति है उसका शत-प्रतिशत पालन कराया जायेगा। पीडि़त जनता को न्याय दिलाया जायेगा। अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इससे पूर्व फर्रुखाबाद-बदायूं बॉर्डर पर अटेना पुल से फर्रुखाबाद पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी को कंपिल पुलिस ने रिसीव किया। एएसपी डॉ संजय सिंह ने बुके देकर नवागंतुक एसपी का स्वागत किया। इसके बाद एक घंटे तक कार्यालय के अंदर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की।
जनपद में कानून का राज चलेगा-आलोक प्रियदर्शी
