फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रेमानंद महाराज के शिष्य अमन मिश्री ने दुर्गा मंदिर में राधा नाम की धूम मचाई। नगर की नुनहाई स्थित दुर्गा मंदिर (पंजावी मन्दिर) में प्रेमानंद महाराज के शिष्य वृंदावन से आये अमन मिश्री ने भजन संध्या की भक्ति बयार बही। जिसमें भक्तगण झूमने को मजबूर हो गये। राधे राधे बोलो श्याम चले आएंगे, श्री राधा श्री राधा राधा राधामिली हो तुम बड़े नसीबों से पाया है, किस्मत की लकीरों से आदि भजनों से भाव विभोर कर किया। भजन संध्या का विराम माता की आरती के साथ किया गया एवं प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शादी लाल तांबा एवं कमेटी के सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में भक्तों एवं महिलाओं ने भजन संध्या में भाग लिया।
संत प्रेमानंद के शिष्य अमन मिश्री ने भजन संध्या में राधा नाम की मचाई धूम
