फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरदार पटेल युवा वाहिनी की संगठनात्मक बैठक मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन द्वारा सर्वसम्मति से अंशुल कटियार को सरदार पटेल युवा वाहिनी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया व विजय कटियार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सांैपी गयी।
नवनियुक्त अध्यक्ष अंशुल कटियार ने कहा कि यह दायित्व नहीं बल्कि गहन सामाजिक उत्तरदायित्व व संगठन की विचार धारा एवं सिद्धांतों पर चलते हुए सरदार पटेल का एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करने के लिए कार्य करूंगा और संगठन को जन-जन तक पहुंचाऊंगा। साथ ही युवाओं को जागरुक करना व संगठित करना मेरा प्रमुख उद्देश्य है। उपाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा संगठन की नीति और आदर्शों को समाज के कोने-कोने तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करूंगा। बैठक में हर्षवर्धन कटियार, प्रदीप कटियार, कुलदीप कटियार, अशोक कटियार, विनीत कटियार, संजय कटियार, संदीप कनौजिया, शिवकुमार कटियार, गुरदीप कटियार, डॉ0 अमूल्य गंगवार, डॉ0 जनार्दन गंगवार, राजीव कटियार, राजेश कटियार, अमित सरोज, पवन कटियार, अनुज कटियार, शरद कटियार, धनंजय कनौजिया, शशांक कटियार, प्रिंस कटियार, अंकुर कटियार, सौरभ कटियार, चंदन सिंह, प्रशांत कटियार, हेमंत कटियार, आर्यन कटियार, आलोक कटियार, अर्जुन कटियार, आर्यांश सिंह, उत्कर्ष कटियार, देवांश कटियार आदि मौजूद रहे।
अंशुल कटियार बने सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष
