अम्बेडकर जयंती ही बहुजनों का सबसे बड़ा त्यौहार: एसएन चक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के तत्वावधान में खटिक समाज ने बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया और यह तय किया कि अब डॉ0 अम्बेडकर जयंती को खटिक समाज हमेशा अपने सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनायेगा। एक गेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पहुंंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। जय भीम, बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाये गये। संविधान उठाकर खड़े होकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। पूर्व पुलिस महानिदेशक एसएन चक ने कहा कि बाबा साहब ने बड़ा संघर्ष करके दलितों को हज़ारों वर्षों के छुआछूत, शोषण, अत्याचार से आजादी दिलाई। पूना पैक्ट द्वारा सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाया और राजनीति में स्थान बनाने हेतु भी सीटों पर आरक्षण दिलाया। जिसके कारण दलित चपरासी से लेकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आरक्षित सीटों पर विधायक, सांसद बन सकें। दलितों की सामाजिक, आर्थिक दशा में सुधार आया, लेकिन ये दलित शराब में और एशोआराम में डूब गए। डॉ0 अम्बेडकर के संघर्षों को भूल गये। सत्ता में आकर ही हम अपने संविधान को बचा पायेंगे। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील चक, डा0 अशोक तामरे, प्रतिमा, ओमप्रताप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रपाल सोनकर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकिशोर चक, प्रतिभा, सपना, प्रवीण करोसिया, डॉ0 अजय नागर, वेद प्रकाश, तीरज, राधेश्याम बरेली, आनंद बाबू ने भी अपने विचार रखे। संचालन जनकराम ने किया एवं अध्यक्षता रामनाथ बघेला ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चक, पप्पू फोरमैन, वेद प्रकाश, राकेश, दिनेश, जीत कुमार जीतू, नीलेश, रिन्काच्य, धनसिंह, बंगाली बाबू, अजय शटर वाले आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *