ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका ने 24 घंटे में तैनात किए 50 से ज़्यादा फाइटर जेट

समृद्धि न्यूज। अमेरिका लगातार अपनी मिडिल ईस्ट में मिलिट्री मौजूदगी बढ़ाने में लगा है। पिछले 24 घंटों में 50 से ज़्यादा फाइटर जेट अमेरिका ने तैनात किए है, ये कदम अमेरिका तब उठा रहा है, जब वह तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ईरान के साथ नई डिप्लोमैटिक बातचीत कर रहा है। अधिकारियों ने इस कदम को इलाके में हवाई और नेवल एसेट्स की एक बड़ी मजबूती बताया है। एक्सियोस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से इस बिल्डअप की रिपोर्ट दी है, जिसने एयरक्राफ्ट की मूवमेंट को कन्फर्म कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। पहले खबर आई कि अमेरिका ने अपने दो युद्धपोत पश्चिम एशिया में तैनात किए हैं। जिसके बाद आशंका हुई कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। अब खबर आई है कि अमेरिका ने बीते 24 घंटे में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया भेजे हैं। इसे अमेरिका द्वारा ईरान के आसपास अपनी नौसैन्य और वायु सेना की तैनाती बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी सेना को धमकी दी है कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना पर भी ऐसा हमला होगा कि वे दोबारा उठ नहीं पाएंगे।
इस बीच USS गेराल्ड R फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक गु्रप कैरिबियन से निकल चुका है और अब मिड-अटलांटिक में है, जो मिडिल ईस्ट की ओर जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक एक नेवी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि फोर्ड तीन गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर, USS महानए USS बैनब्रिज और USS विंस्टन चर्चिल के साथ चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *