समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है। टंप ने इस दौरान ये भी कहा कि वे भारत रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ये टैरिफ भारत को रूस से दोस्ती निभाने की वजह से लगाया है। भारत रूस से बीते कई सालों से सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात कर रहा है। जिस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ और साथ में जुर्माना लगाया है। रूस और यूके्रन के बीच पिछले 3 साल से युद्ध चल रहा है, जिस वजह से यूरोप के देशों ने रूस के ऊपर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं और यूरोपीय देश रूस से कच्चे तेल और गैस आयात नहीं कर रहे है। इस वजह से भारत पिछले कई सालों से रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है, जो कि अमेरिका और यूरोप की आंखों की किरकिरी बना हुआ था। इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ और जुर्माना लगाया है।
ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा-इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदे हैं, और चीन के साथ, वे रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूके्रन में हत्याएं रोके, सब कुछ ठीक नहीं है, इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन!
