समृद्धि न्यूज। सीरिया में खूंखार आतंकी संगठन आईएस फिर से अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। आईएस के हमले में अमेरिका के दो सैनिक मारे गए थे। जिसके बाद अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमले किए। अब शनिवार को फिर से अमेरिका ने बम बरसाए। अमेरिकी केंद्रीय कमान बलों ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक के तहत सीरिया भर में आईएसआईएस के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ये हमले अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे किए गए, ये हमले ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा थे। सेंटकॉम ने बताया कि ये हमले सीरिया भर में आईएसआईएस को निशाना बनाकर किए गए थे, जो हमारे सैनिकों के खिलाफ इस्लामी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने, भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने और क्षेत्र में अमेरिकी और सहयोगी बलों की रक्षा करने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा थे। गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने 19 दिसंबर को अमेरिका ने सीरिया पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे, जिसमें आईएस के 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया था। उसके बाद बीते हफ्ते ही ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने भी सीरिया में हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों का निशाना भी आईएस था। ये हमले सीरिया को होम्स प्रांत के ऐतिहासिक पल्मायरा इलाके में हुई थी।
