
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व प्रधान द्वारा अमेठी में हो रहे विकास कार्यों को रोका जा रहा है। इस संबंध में अमेठी जदीद की ग्राम प्रधान ने महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूर्व प्रधानों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गई कि ग्राम अमेठी जदीद में जलापूर्ति बाधित कर रहे है। अधिकारियों से मिलकर जलापूर्ति को सुचारु रुप से संचालित नहीं होने दे रहे है। ग्रामीणों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इसके लिए समर सेविल लगाकर पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधान मुफीद खां व रामपाल द्वारा विकास कार्यों में बाधा पहुंचायी जा रही है। रामपाल द्वारा पंचायत घर पर अवैध रुप से कब्जा कर रखा है। वहीं ग्राम प्रधान पर झूठी वसूली का आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। ग्राम प्रधान श्यामलता ने पूर्व प्रधान व उनके गुर्गो पर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान राजबेटी, मीरा, मीना, श्रीदेवी आदि महिलायें मौजूद रही।
