नगर में पहली बार हो रहा है भव्य आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम कथा महा-महोत्सव एवं दुलर्भ सत्संग के आयोजन की सभी तैयारियां आयोजन समिति ने पूर्ण कर ली है। कामेश्वरनाथ सुंदरकाण्ड समिति नवदिया के सदस्यों ने बताया कि नगर में पहली बार श्रीराम कथा महा-महोत्सव एवं दुलर्भ सत्संग के आयोजन में 27 मई से 4 जून तक श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी। श्रीराम कथा का आयोजन उर्मिला वाटिका नवदिया में रहेगा। श्रीराम कथा में ऋषिकेश से सरस कथा व्यास बाल संत श्री भोला बाबा महाराज, प्रवचन कर्ता विद्यासागर महाराज, किशन दास महाराज, गोविंददास महाराज के मुखार बिन्दु से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी। भव्य कलश यात्रा 27 मई प्रात: 7 बजे से भारत माता मंदिर से कथा स्थल तक, पूर्ण आहूति व प्रसाद वितरण 5 जून गुरुवार को होगा। कार्यक्रम में गीतोक स्तुति, प्रार्थना वचन एवं प्रभातफेरी प्रात: 5 बजे से 7 बजे तक, संगीतमय रामकथा दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक, भजन कीर्तन व सत्संग रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होंगे। समिति के सदस्य के रुप में अम्बिका प्रसाद त्रिवेदी, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, कुलदीप दीक्षित, अमित अग्निहोत्री, सुरेश शुक्ला रहे।
श्रीराम कथा महा-महोत्सव की अमृत वर्षा मंगलवार से
