अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने दो सडक़ों का किया लोकार्पण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर विधायक ने दो सडक़ों का लोकार्पण किया। बोले कि अगले 6 माह में बाँसमई तक सडक़ बनेगी।
क्षेत्र के विकास को गति देते हुए अमृतपुर विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य ने विकास कार्यों की श्रृंखला में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण किया। चांदपुर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नारियल फोडक़र और पूजन कर सडक़ों को जनता को समर्पित किया। विधायक द्वारा क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता प्रदान करने के लिए लगभग 1600 मीटर लंबी इस डामर सडक़ के बनने से कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से सुगम हो जाएगा। चांदपुर में सुधीर कुमार की दुकान से लेकर महिपाल के घर तक 220 मीटर लंबी सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन अमन अवस्थी ने किया। इस दौरान विधायक सुशील शाक्य के साथ मंच पर चेयरमैन अनिल राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज और प्रधान अभय राज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक को पक्का करने का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में हेम सिंह लोधी, अरविंद राजपूत पूर्व प्रधान, उमेश चंद्र दीक्षित, शिव प्रताप सिंह, अनुज भदौरिया, समरपाल सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, महावीर राठौर, योगेंद्र सिंह राठौड़, संजीव गुप्ता, कारिंदा राजपूतएा, वीर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *