स्टेडियम के खिलाडिय़ों ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन किया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उदीयमान खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। स्टेडियम में चल रहे ताइक्वांडो खेल के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने उपरोक्त उपलब्धि हासिल कर जनपद के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8वीं इंडो-नेपाल ताइक्वांडो ओपन प्रतियोगिता अकबरपुर कानपुर के माती स्टेडियम में सम्पन्न हुई। जिसमें स्पोट्र्स स्टेडियम के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग करके जनपद का नाम रोशन किया। स्टेडियम के के ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुशांत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें शिवांश त्रिपाठी, अंश कटियार, खुशबू एवं निधि ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अगस्त्य एवं स्पर्श ने रजत पदक तथा आंशिक एवं आदित्य चौहान ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर, मनीष कुमार, अमित त्रिपाठी, आकाश वर्मा एवं टीम कोच ने विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *