टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार वृद्धा की उपचार के दौरान मौत अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

संकिसा, समृद्धि न्यूज। जनपद इटावा थाना चौबिया ग्राम परौली रमापन निवासी हिमांशू पुत्र राजवीर ने टेंपो लोडर नम्बर यू पी 76टी 3602 के अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही व तेजी से चलाकर बाइक में पीछे से टक्कर मार देने से मार्ग घटना में दादी की मौत हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार 5 सितम्बर को हिमांशू बाइक पर सवार हो कर अपनी दादी रामकली पत्नी सिपाही लाल के साथ नीवकरोरी मंदिर से दर्शन कर मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग से वापस घर जा रहा था। हिमांशू मुरान गांव के सामने पंहुचा ही था कि तभी उपरोक्त टेंपो लोडर के अज्ञात चालक ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए हिमांशू की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हिमांशू की दादी बेेहोश हो गईं। घटना के बाद हिमांशू ने टेंपो लोडर का नम्बर नोट कर लिया। इसके बाद हिमांशू ने अपने फूफा राधाकृष्ण निवासी पुनपालपुर थाना मेरापुर को फोन व्दारा घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे राधाकृष्ण हिमांशू की दादी को उपचार हेतु प्राइवेट वाहन से सीएचसी मोहम्मदाबाद ले गए जहां से चिकित्सक ने लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। 7 सितम्बर को सैफई में उपचार के दौरान हिमांशू की दादी रामकली की मृत्यु हो गई।किन्ही करणों वश देर से आज 8 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आया हूँ। मेरापुर पुलिस ने हिमांशू की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमें की जांच दारोगा अवधेश अवस्थी के सुपुर्द कर दी। ———————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *