फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस अड्डा जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठे अंडमान निकोबार निवासी युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस नें सीसीटीवी खंगाले, लेकिन पीडि़त युवक की भाषा पुलिस के गले नहीं उतर रही।
जानकारी के अनुसार अंडमान निकोबार प्रदेश के निवासी एसएस मूर्ति पुत्र रोज मूर्ति फर्रुखाबाद-बांद्रा ट्रेन से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन सोमवार सुबह चार बजे पहुंचा। उसे बरेली जाना था। रेलवे स्टेशन के बाहर उसने एक ई-रिक्शा लाल दरवाजा बस अड्डा जाने के लिए किया। ई-रिक्शा चालक ने बाहरी समझ उसे गलियों में घूमते हुए गंगा दरवाजा में उतार कर उसकी नकदी लूट की। पीडि़त काफी समय बाद शहर कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को अपनी घटना बतायी। पुलिस ने रेलवे रोड कोतवाली के पीछे आदि कई जगहों पर सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद उसे आरपीएफ के पास भेजा। कोतवाली पुलिस और आरपीएफ घटना एक दूसरे की तरफ बता रहें है। शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन से लेकर आया था। लिहाजा वहीं कार्यवाही करेंगे। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बाहरी था।
