नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया आंगनवाड़ी केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। वहीं जिम्मेदार भी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं कि आखिरकार आंगनवाड़ी केंद्र चालू करने के लिए अब किसके फरमान का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र कीनगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 किदवई नगर के ग्राम डबौआ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बना आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़ा है। जब इस संबंध मेंआंगनबाड़ी सहायिका से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि इसकी चाबी कहीं खो गई है। इस वजह से नहीं खुल पा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र पर नदारद दिखी, जबकि शासन, प्रशासन की मंशा के अनुसार करोड़ों रुपया खर्च कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय देने के बावजूद रैली आयोजन में सरकार पैसा खर्च कर रही, लेकिन धरातल पर आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत कुछ और ही है। जिसका जीता जागता उदाहरण आंगनबाड़ी केंद्र में पड़े ताले हैं।
करोड़ों की लागत से तैयार आंगनवाड़ी केंद्र बंद
