मार्ग दुर्घटना में युवक की दिल्ली में मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में युवक की दिल्ली में मौत हो गयी। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोकमान्य गंगा दरवाजा निवासी अनुराग उम्र 22 वर्षीय पुत्र सदन चतुर्वेदी पिछले 3 साल से दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। गुरुवार 2 अक्टूबर की शाम को वह मोटरसाइकिल से वापस अपने कमरे पर जा रहा था, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अनुराग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के द्वारा हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार की देर रात युवक का शव घर पहुंचा। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों के द्वारा शनिवार को शमशाबाद क्षेत्र स्थित ढाईघाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्र की असमय हुई मौत पर मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुराग तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। मृतक की शादी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *