राजेश मिश्रा को मिली राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को लखनऊ के प्रेस क्लब में बलिदानी स्व0 कमलेश तिवारी की पार्टी हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा किरन कमलेश तिवारी ने फर्रुखाबाद निवासी अंकित तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। हिन्दूवादी नेता अंकित तिवारी हिन्दुत्व के लिए कई कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लिया। पूर्व सरकार में उन्हें रासुका के तहत जेल भेजा गया था, तभी उन्होंने हिन्दुत्व की लड़ाई लड़ी और उनके इस योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा किरन तिवारी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया है। अंकित तिवारी ने एलान किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में ६ माह के अंदर ७५ जिलाध्यक्ष घोषित करूंगा और संगठन को गति दूंगा। प्रत्येक कार्यों में रुचि दिखाऊंगा और हिन्दू समाज पार्टी को शिखर तक पहुंचाने का करुंगा और स्व0 कमलेश तिवारी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करुंगा। साथ ही राजेश मिश्रा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री दायित्व सांैपा गया है। वह हिन्दू समाज पार्टी को बंगाल व गुजरात में मजबूत करुंगा। दायित्व मिलने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी। फूल मालाओं से उनका पदाधिकारी बनने पर स्वागत किया गया।
अंकित तिवारी बने हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
