नीलगाय से टेम्पो टकराया, एएनएम घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नीलगाय से टेम्पो टकरा गया। जिससे उसमें सवार एएनएम घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बा नवाबगंज निवासी एएनएम आशा देवी पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार जो कि बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। वह अपनी डियूटी कर टेम्पो से लौट रही थी, तभी सिरमौर बांगर पुलिया से पहले टेंपो के सामने अचानक नीलगाय आ गयी। जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार एएनएम आशा देवी घायल हो गया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल अवस्था में एएनएम को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एएनएम को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। —————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *