बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या

समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या हुई है। फेनी जिले में कट्टरपंथियों ने 28 साल के समीर कुमार दास की हत्या कर दी। इसके बाद उसका ऑटो रिक्शा भी छीन ले गए, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बांग्लादेश में बीते 25 दिन में 8 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। फेंगुआ के दागनभुआ में समीर दास को पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोपी उसका ऑटो लूटकर फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। पिछले 25 दिन में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का यह आठवीं वारदात है। पुलिस के मुताबिक, समीर दागनभुआ के मातुभुइया संघ के रामानंदपुर गांव का रहने वाला था और लंबे समय से बैटरी ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात जब समीर समय पर घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। रात करीब दो बजे लोगों ने दक्षिण करीमपुर मुहुरी बाड़ी के पास समीर का लहूलुहान शव देखा। बांग्लादेश में बीते 25 दिन में 8 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या की गई थी, मयम सिंह जिले के भालुका इलाके में कट्टरपंथियों की भीड़ ने भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था। इसके छह दिन बाद 24 दिसंबर को अमृत मंडल की हत्या कर दी गई। 12 दिसंबर 2025 को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी, जिनकी सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद हालात और बिगड़ते चले गए, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *