गोंडा में एक और सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार

समृद्धि न्यूज। अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही। अब ऐसा ही एक और मामला गोंडा से सामने आया है। यहां भी एक दामाद अपनी होने वाली सास संग फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली है। पुलिस के हत्थे न चढ़ जाएं, इसलिए दोनों कर्नाटक के बेंगलुरु भाग गए हैं। दोनों के परिवार इस समय सदमे में हैं। दुल्हन के परिवार को तो तभी शक हो गया था, जब दूल्हा होने वाली सास संग घंटों तक मोबाइल पर बातें करता था। दुल्हन की 9 मई को किसी और दूल्हे संग शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मां भाग गई।् वो भी उसके साथख् जिसके साथ दुल्हन का पहले रिश्ता तय हुआ था।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी,् चूंकि ये रिश्ता चार महीने पहले तय हुआ था तो लडक़ा-लडक़ी आपस में बातचीत करने लगे। लडक़ा अपनी होने वाली ससुराल के अन्य सदस्यों से भी फोन पर बात करता, इसी दौरान उसकी बातचीत अपनी सास से शुरू हुई।् लडक़ी को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *