फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। गुगोंरा याकूतगंज बिजली फीडर के जेई अजीत राजपूत की एक और लापरवाही सामने आयी है। कुछ महीने पहले चौसपुर गाँव के दो घोड़े 11 हजार की लाइन से चिपक कर मर गये थे। फिर भी जेई अजीत राजपूत अपनी मनमानी करते आ रहे है
दरियावगंज रोड याकूतगंज पर एक पोल 11हजार लाइन का टूटा है और जेई अजीत दोबारा उसको एक पतले तार से उसको दूसरे पोल से बंधवा दिया है, यह पतला तार कभी भी टूटता सकता है और बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है, किसी की भी जान जा सकती है। जब मैंने लाइनमैंन से इस पोल के बारे मै जानकारी की तो लाइन मैंने कहा है कि क्या पोल हम थोड़ी लगवाएंगे, यह तो जेई साहब का काम है की इसको सही करवाये। लाइनमैन ने कहा की इसकी शिकयत मैंने जेई को बहुत पहले बताई थी, लेकिन जेई साहब नें मेरी बातों को अनसुना कर दिया और कहाः की अपना काम करो जाकर और पास में ही ईंटों का भट्टा है उस भट्टे पर कई बिहारी मजदूर भट्टे पर ईट पाथने का काम करते है, अगर अचानक पोल टूटकर गिर जाता है तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है, फिर भी जेई कुछ करने व सुनने को तैयार नहीं है।
