
*वृंदावन सम्मेलन में दिया गया संगठित होने पर बल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सारस्वत ब्राह्मणों की प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश संगठन सचिव बनाये गये अनुभव सारस्वत ने वहां से लौटकर बताया कि संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए सारस्वत महासभा का गठन किया गया। जिसका प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से गाजियाबाद के गिरिश सारस्वत को बनाया गया एवं अलीगढ़ के हरस्वरुप सारस्वत को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा ब्रहद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई और समाज को एक रखने का बल दिया गया।
अनुभव सारस्वत ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर से आये हुए लोगों ने भागीदारी की और कहा कि संगठन की जरुरत है, ताकि अपने अस्तित्व को बचाया जा सके। समाज में व्याप्त कू्ररुतियों को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे। बैठक में बड़ी तादात में प्रदेश भर से आये हुए लोग मौजूद रहे।
