फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जान से मारने की धमकी व एक अन्य मामले में बसपा नेता अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा में फिरोजाबाद जेल से फतेहगढ़ न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। अपर जिला जज विशेष ईसी एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार के न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि नियत की गई। वहीं दूसरे मामले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में जान से मारने की धमकी के मामले सुनवाई के लिए अगली तिथि 24 अगस्त की नियत की है।
