*विवेचक को न्यायाधीश ने छह मई को किया तलब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा नेता अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा के बीच मैनपुरी जेल से फतेहगढ़ न्यायालय में पेश कियाइ गया। सामीम हत्याकाण्ड के मामले सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा ने अपने बयानों में कहा था कि मैंने मुख्य गवाह इदरीश का न्यायालय में 164 का बयान करवाया था। इसी मामले को लेकर गवाह को न्यायालय ने तलब किया था। जिसमें मुख्य गवाह ने बताया कि मेरा न्यायालय में कभी भी इंस्पेक्टर ने बयान नहीं करवाया था तथा अनुपम दुबे के अधिवकता ने न्यायालय में प्रर्थना पत्र दिया। न्यायाधीश ने विवेचक प्रमोद मिश्रा को तलब किया। जिसमें सुनवाई के लिए अगली तिथि 6 मई की तिथि नियत की है।
समीम हत्याकाण्ड में अनुपम दुबे की हुई पेशी.
