अनुपम के भाई बब्बन दुबे को लखनऊ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपहरण के मामले में फरार चल रहे बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीती रात लखनऊ में गिरफ्तारी की भनक जैसे ही परिजनों को लगी तो अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना वीडिया बनाकर वायरल किया। जिसमें बताया कि मेरे देवर अमित दुबे उर्फ बब्बन को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। कहीं किसी प्रकार की पुलिस कोई अनहोनी न कर बैठे और यह भी कहा कि पुलिस यह भी नहीं बता रही है कि गिरफ्तार करने के बाद मेरे देवर को कहां ले गयी है। वीडियो वायरल होते ही चर्चा शुरु हो गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अमित दुबे उर्फ बब्बन शातिर अपराधी है। जो फतेहगढ़ एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक १३ मामले संज्ञान में आये है। वर्ष २००० से अपराधिक घटनाओं में संलिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *