कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार को कायमगंज कोतवाली में शांति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय पावन पर्व महाशिवरात्रि व रमजान मेें शांति व्यवस्था बनाए रखने व पर्व के सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्रोन कैमरे द्वारा निगरानी के निर्देश दिए गए। संगोष्ठी की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी राम अवतार व क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह, एसआई सुरजीत कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज अवधेश व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, अनुराग कौशल, श्रवण कौशल, अजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मनीष अरोड़ा, श्यामू गुप्ता, गौरव वर्मा, संजय भारद्वाज, दिलीप वर्मा, जेहान अहमद, शिवमंगल कौशल, हेतराम राजपूत व उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गुप्ता व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, शिव बालक सिंह, सभासद सुनील गुप्ता, प्रदीप शाक्य, प्रधान फरमान खान, शाहनूर खान, हाफिज, हिंदू महासभा अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना व नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से सभी लोगों से आपसी तालमेल व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
शांति कमेटी की बैठक में पर्वों को सौहादपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
