फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में लीगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम हेतु मुख्य/उप/सहायक लीगल एड काउंसिल की नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की जानी है। अपर जनपद न्यायाधीश/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए अनुबंध के आधार पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल का एक पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस का एक पद, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के दो पद की भर्ती की जायेगी। इच्छुक अभ्यार्थी 15 फरवरी की शाम 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अथवा पंजीकृत डाक से भी भेज सकते है। दी गई तिथि के पश्चात किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। नियत व शर्ते आदि की जानकारी बेवसाइट https://nalsa.gov.in/lsams/ पर देख सकते है।
