प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त ने सुधीर कुशवाहा को दिया एएलटी स्काउट प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक कार्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा को असिस्टेंट लीडर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उसमें उसमें सफलता करने पर बधाई दी तथा राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली से प्राप्त प्रमाण पत्र को सुधीर कुशवाहा को उपलब्ध कराया तथा इसके बाद आगे का प्रशिक्षण एलटी किए जाने हेतु मार्गदर्शन देते हुए कहा कि वह अपने एलटी के प्रशिक्षण को किए जाने हेतु अभी से सभी निर्धारित आवश्यक योग्यताएं हासिल करने में सक्षम रहे तथा इसके लिए उन्होंने अपने जनपद की स्काउटिंग आंदोलन को आगे बढ़ाने में लगातार युवा पीढ़ी को प्रशिक्षण देते हुए समय समय परआवश्यक दिशा निर्देश देते रहें। प्रादेशिक कार्यालय से सचिव आनंद सिंह रावत, प्रदेशिक संगठन आयुक्त स्काउट हीरालाल यादव, प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड कामिनी श्रीवास्तव, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड प्रज्ञा सिंह ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जनपद से स्काउट समास्टर राजकुमार, गौरव शाक्य और गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह उपस्थित रहे। सुधीर कुमार कुशवाहा जनपद में स्काउटिंग के इतिहास में स्काउट विंग में अब तक के सबसे सीनियर एएलटी योग्यताधारी स्काउट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *