सपा नेता डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव की कार नीलगाय से टकराई, क्षतिग्रस्त

 फर्रुखाबाद से लखनऊ जाते समय घटी घटना
डा0 जितेन्द्र सिंह यादव सहित सभी सुरक्षित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के नि0 प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव की कार संख्या यूपी-32केजेड/2222 फर्रुखाबाद से लखनऊ जाते समय सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गई। रास्ते में अचानक कार के सामने नीलगाय आने से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना के समय कार में नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अनीता रंजन भी मौजूद थीं। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों व समर्थकों ने उनका हालचाल जाना। यह घटना जब वह फर्रुखाबाद से लखनऊ अपनी पत्नी नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन के साथ जा रहे थे, तभी जहानगंज रोड पर राजपूताना के सामने अचानक एक नीलगाय तेजी से भागता हुआ कार से आ टकराया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दौरान सपा नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के मामूली चोटें आयी है। डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व डा0 अनीता रंजन के अलावा सभी लोग सुरक्षित है। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से एक बड़ा हादसा टल गया। दूसरी कार से डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व अन्य लोगों को लखनऊ भेजा गया। डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि वह व ब्लाक प्रमुख सहित सभी लोग सुरक्षित है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वह चिंतित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *