फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता व विधायक अमृतपुर, विधायक भोजपुर, जिलाध्यक्ष भाजपा व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में रिक्त पदों के सापेक्ष डिस्ट्रिक्ट वाक-इन इंटरव्यू के माध्यम से जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति व 05 सदस्यीय चयन समिति द्वारा 102 अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए उपस्थिति 76 अभ्यर्थियों में से चयनित 23 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्त डॉक्टरों में से 07 डॉक्टरों को राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय व 05 को महिला चिकित्सालय में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित उपस्थिति रहे।
चयनित 23 चिकित्सकों को दिये गये नियुक्ति पत्र
