अर्जुन तेंदुलकर की हो गई है सगाई?

समृद्धि न्यूज। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कायक्रम में हुई। जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, अभी तक तेंदुलकर और घई परिवार की तरफ से सगाई की आधिकारिक घोषणा या कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अचानक सगाई करके सबको हैरान कर दिया है। एक निजी समारोह में उन्होंने मुंबई के कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से संगाई कर ली। हालांकि इस समारोह की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा दोनों परिवार ने भी अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया है। अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों में से एक घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस फैमिली का हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर के क्षेत्र में बड़ा नाम है। इसके अलावा सानिया भी एक सफल कारोबारी हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक मुंबई के कारोबारी रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी सानिया चंडोक अर्जुन तेंदुलकर की बचपन की दोस्त है। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट किया है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन करने के बाद उनको भारत में बढ़ते पालतू जानवरों के बिजनेस में अवसर दिखाई दिया, ऐसे में उन्होंने मिस्टर पॉज की स्थापना की।
सानिया मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर मिस्टर पॉज की फाउंडर हैं। सानिया मुंबई के मशहूर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और बू्रकलिन क्रीमरी (आईसक्रीम ब्रांड) के मालिक है। कम कैलोरी वाला आइसक्रीम ब्रांड बू्रकलिन क्रमरी ब्रांड उन्हीं का है। इसके अलावा उन्होंने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भी बड़ा निवेश किया है, इनकी संपत्ति अरबों में है।

अर्जुन का क्रिकेट करियर

25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की। जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में पदार्पण किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन में वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *