12 जनपदों से आयेंगे अभ्यार्थी, 1 अगस्त तक चलेगी भर्ती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अग्निवीरों की सेना में 20 जुलाई से होने वाली भर्ती में आने वाले युवक फतेहगढ़ के जनता राष्ट्रीय विद्यालय, म्युनिसिपल इंटर कालेज, सोनी पारिया इंटर कालेज में ठहरेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने तीनों प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में इस बाबत विद्यालय से २० जुलाई से अगस्त तक अधिग्रहीत किये जाने की सूचना दी। अग्निवीरों की भर्ती हेतु पुलिस अधीक्षक ने डीआईओएस को उनके ठहरने हेतु भर्ती स्थल के नजदीक व्यवस्था किये जाने की सूचित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अधिग्रहीत किये गये उक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में निर्देशित किया कि अग्निवीर भर्ती में 12 जनपदों के अभ्यार्थियों के शामिल होने एवं उनके भर्ती के दौरान कालेजों में ठहरने हेतु आवासीय व्यवस्था बनाये। पत्र में कहा गया कि शासकीय हित में जनता राष्ट्रीय विद्यालय, म्युनिसिपल इंटर कालेज तथा सोनी पारिया इंटर कालेज फतेहगढ़ को 1 अगस्त तक अधिग्रहीत किया जाता है। डीआईओएस ने संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वह 20 जुलाई से 1 अगस्त तक अग्निवीरों की सेना भर्ती हेतु आने वाले युवकों को विद्यालय में आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा कालेज में शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं शिक्षण कक्षों में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच हेतु ६ शिक्षकों की तैनाती फर्रुखाबाद। अग्निवीर के प्रवेश पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हेतु सिटी मजिस्टे्रट के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 6 शिक्षकों की तैनाती की है। तैनात शिक्षकों को राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ में 20 जुलाई से 5 अगस्त तक उपस्थित होकर भर्ती में आने वाले अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र एवं शैक्षिण अभिलेखों की सर्तकता पूर्वक जांच पड़ताल करने के डीआईओएस द्वारा निर्देश दिये गये है। किसी प्रकार की जानकारी हेतु तैनात किये गये शिक्षक कर्नल परब अमित से मोबाइल नम्बर 8900028427 पर सम्पर्क करें। तैनात किये गये शिक्षक है। सुनील आर्य जीआईसी फर्रुखाबाद, कृष्ण स्वरुप, विशेष कुमार जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज, आशीष मिश्रा जीआईसी फतेहगढ़, दिलीप सिंह, केशव गंगवार भारतीय पाठशाला फर्रुखाबाद है।
