
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रखा बालिका इंटर कालेज में एआरटीओ बी.के.चौधरी ने पहुंचकर छात्राओं को यातायत के नियमों के प्रति जागरुक किया। रखा बालिका इंटर कालेज में सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ0 नीतू मसीह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे एआरटीओ बी.के. चतुर्वेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाइक व स्कूटी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, गाड़ी चलाते समय फोन पर बात न करें, कार चलाते समय सीट वेल्ट का प्रयोग करें। अपनी ही साइड में चलें। वाहन को सडक़ पर दौड़ायें न, आदि जानकारी दीं। प्रधानाचार्य डॉ0 नीतू मसीह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यातायत नियमों के प्रति सजग रहना हम सभी का कर्तव्य है। जान है तो जहान है।
वाहन चलाते समय अपनी जान को जोखिम में न डालें और नियमों का पालन करें। एआरटीओ ने विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य के साथ वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकायें व कर्मचारी मौजूद रहे।
