
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है। केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण योजना के पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ मंडल में हर घर जन संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे गये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने अपने साथियों के साथ फतेहगढ़ छावनी क्षेत्र के जेई स्वतंत्र सिंह सेंगर व जीसीईओ सुधीर कुमार, प्रधानाचार्या शोभारानी गुप्ता व प्रदीप राजपूत से मुलाकात कर पत्रक सौंपे। साथ ही उन्होंने पत्रक देकर मिस्ट कॉल कराया और छावनी क्षेत्र के घर-घर में सरकार की उपलिब्धयों के पत्रक पहुंचाये।
