Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के कप्तानों का आमना-सामना

समृद्धि न्यूज। सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का एशिया कप 2025 की प्रेस कॉन्फे्रंस में आमना-सामना हुआ।
एशिया कप दुबई और अबु धाबी में 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और टीम इंडिया जीत की सबसे बड़ी दावेदार है। सबकी नजर भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी है जो कि 14 सितंबर को भिडऩे वाले हैं। वैसे इस भिड़ंत से पहले दुबई में सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा का आमना-सामना हो गया है। बता दें कि दोनों कप्तानों के बीच अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बैठे थे। यह एक ऐसा मौका था जिसे पूरा क्रिकेट वल्र्ड देख रहा था। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों कप्तानों ने न तो एक दूसरे से हाथ मिलाया और न ही एक दूसरे को गले से लगाया। जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हुआ तो भारतीय कप्तान बाकी दूसरे कप्तानों से हाथ मिलाते नजर आए तो वहीं, पाकिस्तानी प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही तुरंत ही स्टेज से उतर गए, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दोनों कप्तान हाथ मिलते हुए नजर आए।Image
सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम जब मैदान पर होते हैं तो आक्रामक रवैया तो होता ही है। बिना आक्रामकता के आप खेल नहीं खेल सकते। मैं मैदान में उतरने के लिए बेकरार हूं। आपको किसी खिलाड़ी को कुछ कहने की जरूरत नहीं होती हर खिलाड़ी अलग है। इसी मुद्दे पर सलमान अली आगा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके हर खिलाड़ी को खुली छूट है। सलमान आगा ने कहा, अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर आक्रेामक होना चाहता हैऐेे, तो उनका स्वागत है। तेज गेंदबाज खासतौर पर आक्रामक रहते हैं, आप उन्हें रोक नहीं सकते, यहीं से उनमें जोश आता है। जबतक मर्यादा में रहकर सबतकुछ हो रहा है मेरी तरफ से कोई रोक-टोक नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *