एएसपी ने डॉग स्क्वायड संग मेला क्षेत्र में की चेकिंग

 बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट गंगा तट पर लगे माघ मेला श्री रामनगरिया में सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। सुरक्षा टीमों ने पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र की बारी की से जांच पड़ताल की। सबसे पहले मनोरंजन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां झूलों और अन्य स्थानों पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने चेकिंग की। इसके बाद मेला बाजार का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों से बात की और उन्हें संदिग्ध वस्तु या अराजक तत्व दिखाई पडऩे पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए। इस दौरान दुकानदारों द्वारा लाए गए सामान की भी बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की। मौजूद मेला प्रभारी भोलेनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *