समृद्धि न्यूज। जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू के आप शंभू मंदिर पर मिसाइल से हमला किया है। हमले में मिलाइस ठीक मंदिर के गेट के पास आकर गिरी है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर पर लोगों की गहरी आस्था हैं। आप शंभू मंदिर की गिनती जम्मू के सबसे पुराने मंदिरों में होती है। इस मंदिर महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर से जुड़े कई रहस्य और चमत्कार है, जिसके चलते हैं इस मंदिर का मान्यता और अधिक बढ़ जाती है।
#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: SDRF, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने आप शंभू मंदिर के पास उस जगह की घेराबंदी कर दी है, जहां पाकिस्तानी हमला हुआ था।
SDRF कर्मियों के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ है। pic.twitter.com/UGIwOWy7RD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
रंग बदलता शिवलिंग
शंभू शिवलिंग प्राकृतिक है। मंदिर से पुजारी और स्थानीय लोगों का कहते हैं कि मंदिर में स्थित शिवलिंग शुक्ल पक्ष में भूरे रंग दिखाई देता है। वहीं कृष्ण पक्ष में शिवलिंग का रंग गहरा भूरे रंग का हो जाता है।