समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मधाती हमला हुआ है। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक के बाद 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के वक्त एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में १५ से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, 7८ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के 3 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की सरकार ने अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएम) और सीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें शवों के अंग इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं। शुरुआती तौर पर इसे एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस और सेना की टीम पहुंच गई है, सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह धमाका कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में हुआ है, इसे का इस्लामाबाद का बड़ा मस्जिद भी कहा जाता है, घटना के बाद कुछ वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भाग रहे हैं। ब्लास्ट के बाद एहतियात तौर पर इस्लामाबाद में इमरजेंसी लगा दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलावर को एंट्री गेट पर पहले से अलर्ट सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था, जिसकी वजह से वह मस्जिद के मुख्य हॉल में प्रवेश नहीं कर सका, जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, उसे रोके जाने के बावजूद, धमाके वाली जगह के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि गेट को भारी नुकसान पहुंचा है, धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गईं और मलबा सडक़ पर बिखर गया।
इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ाया, 15 की मौत
