आधी रात को कोर्ट में पेश किया गया दिल्ली सीएम पर हमलावर, पांच दिन की रिमांड

नई दिल्ली: दिल्ली में सीएम रेखा पर हमला करने वाले आरोपी को अदालत ने पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। आरोपी को आधी रात में कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला करने वाले आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा, मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में थाना सिविल लाइंस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मंगलवार सुबह ट्रेन से राजकोट से दिल्ली आया था। यह पहली बार था जब वह राष्ट्रीय राजधानी आया था। वह सिविल लाइंस स्थित गुजराती भवन में रुका था। इसके बाद वह शालीमार बाग स्थित सीएम गुप्ता के निजी आवास पर गया और अपने दोस्त को फोन पर इस बारे में बताया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी ने सीएम को थप्पड़ भी मार दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने की बात से इंकार किया है। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा और पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया भागे भागे सीएम आवाज पहुंचे। फौरन मुख्यमंत्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आरोपी को तुरंत ही पकडक़र सिविल लाइंस थाने लाया गया। उसकी पहचान राजकोट, गुजरात निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर जाते समय हमलावर की तस्वीर कैद हुई है। वीडियो में आरोपी को परिसर की रेकी करते हुए दिखा। फुटेज में वह एक दिन पहले अपने दौरे के दौरान किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा है।े सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *