कंपिल (सं.)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी तहरीर में बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह गांव के निकट खेतों की तरफ शौच करने गयी थी। वापस लौटते समय रास्ते में गांव का ही युवक वेदपाल मिल गया। वेदपाल ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर उसे जमीन पर गिरा दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती के शोर मचाने पर खेतों में काम रहे लोग मौके पर आ गए। आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता ने सोमवार को थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
