पेट्रोल पंप के मैनेजर को लूटने का प्रयास विफल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पेट्रोल पंप के मैनेजर से बाइक सवारों ने लूट का प्रयास किया। मैनेजर की चीख पुकार सुन पीछे आ रहे युवकों ने उन्हें बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस लूट की घटना को गलत मान रही है।
कोतवाली कायमगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति सिवारा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। वह सोमवार देर रात पांच लाख रुपए से भरा बैग लेकर बाइक से कायमगंज जा रहा था। जैसे ही वह कंपिल सिवारा मार्ग पर गांव रौकरी पुल के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। दोनों युवक तमंचे के बल पर बैग को लूटने का प्रयास करने लगे। मैनेजर की चीखपुकार सुन पीछे आ रहे दो युवकों ने उन्हें बचा लिया। युवकों को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चौकी क्षेत्र व पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो लूट के प्रयास का कोई मामला नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *