अमृतपुर, समद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉक्टर वी0के0 सिंह ने अमृतपुर के उप जिला अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह का कायमगंज के लिए स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर अतुल कुमार वर्मा को अमृतपुर का नया उप जिलाधिकारी बनाया है। रविवार को उप जिलाधिकारी अतुल कुमार वर्मा ने अमृतपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। अतुल कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया ट्रेनिंग के बाद यह हमारी पहली पोस्टिंग है। इस तहसील के निवासियों का हम आभार प्रकट करते हैं। साथ ही जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि जनता की सुख सुविधाओं के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। आम नागरिक किसी भी समय आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। उसका समस्या का समाधान किया जायेगा। हमारा प्रयास होगा कि सरकार की मंशा के अनुसार कार्य किया जाएगा।